संदेश

दिसंबर 31, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Top Secrets of Kamsutra-4 : कामसूत्र के टॉप सीक्रेट्स-4 : कामसूत्र की 64 कलाएं क्या हैं?

 कामसूत्र की 64 कलाएं क्या हैं? आचार्य वात्सयायन ने अपने कामसूत्र में जिन 64 कलाओं का वर्णन किया है, वह हम सभी के लिए जान लेना आवश्यक है। कहा जाता है कि अगर व्यक्ति इन 64 कलाओं में निपुण हो जाए तो वह महामानव हो जाता है। बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण इन 64 कलाओं में पारंगत थे। यह बात और है कि समय के साथ-साथ इनमें से कुछ कलाएं विलुप्त हो गई हैं। बावजूद इसके इन्हें जान लेना अति आवश्यक है। 1. गीतम़  यानि गाना। 2.वाद्यम़ यानि बाजा बजाना। 3. नृत्यम् यानि नाचना। 4. आलेख्यम् यानि चित्रकारी। 5. विशेषकच्छेद्यम् यानि भोजपत्र के पत्तों को तिलक की आकृति में काटना। 6. तण्डुलकुसुमवलिविकारा यानि पूजन के निमित्त रंंग-बिरंगे चावल और विविध रंग के फूलों को सजाना। 7. पुष्पास्तरणम्् यानि घर व कमरों को फूलों से सजाना। 8. दशनवसनांराग यानि दांतों तथा पहनने के कपड़ों पर रंग चढ़ाना और शरीर के प्रमुख अंगों पर अंगराग का लेप लगाना। 9. मणिभूमिकाकर्म यानि कमरों के फर्श पर रंग-बिरंगी मणियों को बिछाना। 10. शयनरचनम्  यानि शय्या की सजावट। 11. उदकवाद्यम्  यानि जलतरंग आदि बाजे बजाना। 12. उदकाघात यानि जलक्रीडा करते समय क