संदेश

Sex is important in life लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Top Secrets of Kamsutra-1 : कामसूत्र के टॉप सीक्रेट्स-1 : पहले लड़कियों के लिए भी पढ़ना जरूरी था

  पूरा संसार ही काम यानि सेक्स से चलता है। इसलिए जीवन में सेक्स का महत्व नकारा नहीं जा सकता। ऋषि-मुनियों ने अर्थ, धर्म और मोक्ष के साथ-साथ काम को भी मानव जीवन का लक्ष्य माना है। यदि मनुष्य की कामवासना संतुष्ट न हो तो वह मृत्यु पर्यंत अतृप्त सा महसूस करता है। काम समस्त चेतन-अचेतन क्रियाओं का केंद्र है। इसलिए इसे जाने बिना तन और मन से स्वस्थ नहीं हुआ जा सकता। कामसूत्र के रहस्य शीर्षक से जितने भी ब्लाग मैं लिख  रहा हूं, उसका उद्देय आचार्य वास्त्यायन के प्राचीन ग्रंथ कामसूत्र के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालना तो है ही, साथ में कामशास्त्र पर लिखे गए अन्य आचार्यों के ग्रंथों का उल्लेख करना भी है। मेरे किसी भी ब्लॉग का उद्देश्च किसी की कामवासना को भडक़ाना या गलत शिक्षा देने का नहीं है। मैं बस इतना ही जानता हूं कि हर व्यक्ति कामसूत्र के रहस्य समझे तथा अपने जीवन को सुखी बनाए। इस बात को निश्चित समझें कि जब तक आपको कामसूत्र की पूरी जानकारी नहीं होगी, आप गृहस्थ जीवन में सुखी नहीं रह पाएंगे। आपके जीवन में कमी, बेचैनी, तनाव और असंतुष्टि हमेशा बनी रहेगी क्योंकि सेक्स मानव-जीवन का अति महत्वपूर्ण अं