Top Secrets of Kamsutra -22 : कामसूत्र के टॉप सीक्रेट्स-22 : मुख मैथुन कौन लोग करते हैं, किस प्रकार करते हैं व इसके लाभ-हानियां क्या हैं?
मुख मैथुन कौन लोग करते हैं, किस प्रकार करते हैं व इसके लाभ-हानियां क्या हैं? पिछले ब्लॉग में आपने पढ़ा कि जब स्त्री कामोत्तेजित हो जाती है तो उसकी पहचान क्या होती है तथा उस स्त्री के साथ संभोग किन-किन विधियों से किया जा सकता है। अब इस ब्लॉग में हम पढ़ेंगे कि मुख मैथुन क्या होता है, इसे किस प्रकार के लोग करते हैं, किन-किन विधियों से करते हैं तथा इसके लाभ और हानियां क्या हैं? आचार्य वात्स्यायन कहते हैं कि मुख मैथुन एक निंदनीय कर्म है तथा इसे प्राय: हिजड़ोंं में ज्यादा प्रचलित है। कामशास्त्र के आचार्यों के अनुसार यह संभोग क्रिया अशिष्ट, असामाजिक तथा अप्राकृतिक है। इस क्रिया का विरोध धर्म-शास्त्रों ने भी किया है। सभ्य समाज में इसे मान्यता प्राप्त नहीं है। फिर भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने बुरे संस्कारों और बुरे स्वभाव के कारण या फिर बुरी संगति के कारण इस गंदे काम को पसंद करते हैं। आचार्य वात्स्यायन कहते हैं...