संदेश

जनवरी 18, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Top Secrets of Kamsutra -16 : कामसूत्र के टॉप सीक्रेट्स-16 : संभोग क्रिया के वे आसन, जो निम्र स्तर के या बर्बर स्वभाव वाले करते हैं पसंद

  संभोग क्रिया के वे आसन, जो निम्र स्तर के या बर्बर स्वभाव वाले करते हैं पसंद पिछले ब्लॉग में आपने संभोग क्रिया के उन आसनों के बारे में पढ़ा, जिनका प्रयोग शिष्ट समाज के लोग करते हैं। इस ब्लॉग में संभोग क्रिया के उन आसनों का विवरण दिया जा रहा है, जिनका प्रयोग निम्र स्तर के स्वभाव वाले लोग करते हैं। जो भी व्यक्ति कामसूत्र के इस ब्लॉग को पढ़ेगा, उसके मन में यह प्रश्र अवश्य उठेगा कि वात्स्यायन जैसे उच्चकोटि के ऋषि ने ऐसे आसनों के बारे में क्यों बताया है? इसका उत्तर स्पष्ट है कि शास्त्र किसी एक व्यक्ति या एक  समाज के लिए नहीं हुआ करता। शास्त्र हमेशा अपने विषय का सम्पूर्ण विवरण ही प्रस्तुत करता है। वह हर पहलू पर  प्रकाश डालता है -  चाहे वह अच्छा हो या बुरा। आचार्य वात्स्यायन ने कामसूत्र को लिखते समय यह स्पष्ट कर दिया है कि संभोग की कुछ क्रियाएं उन लोगों के लिए हैं, जो बर्बर स्वभाव वाले होते हैं या फिर जिनका स्वभाव पशुओं जैसा होता है। वैसे जिन आसनों को जिक्र इस ब्लॉग में किया जा रहा है, वे भी सभी संभोग क्रिया के आसन ही हैं, लेकिन इनका प्रयोग कुछ विशेष स्थलों पर ही होता है। ये आसन निम्रलिख